Skip to main content

ताजा खबर

युवा खिलाड़ियों ने Arshdeep Singh के लिए किया खास काम, हर जगह हो रहा है गेंदबाज का सम्मान

युवा खिलाड़ियों ने Arshdeep Singh के लिए किया खास काम, हर जगह हो रहा है गेंदबाज का सम्मान

Arshdeep Singh (Image Credit- Instagram)

Arshdeep Singh ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी थी, जहां इस खिलाड़ी ने कई बार अपनी गेंदबाजी से टीम का काम आसान किया था। वहीं अब अर्शदीप का हर जगह सम्मान हो रहा है, इस कड़ी में गेंदबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुमराह को भी पछाड़ दिया था Arshdeep Singh ने

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Arshdeep Singh ने शानदार गेंदबाजी के मामले में जसप्रीत बुमराह को भी पछाड़ दिया था, ऐसे में अर्शदीप ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Arshdeep Singh ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे, तो इस दौरान बुमराह के खाते में 15 विकेट आए थे। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में हार्दिक और कुलदीप ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी, तो सिराज को सिर्फ ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था और उनकी जगह फिर कुलदीप यादव खेले थे।

Arshdeep Singh का ये खास सम्मान जरूर देखना आप लोग

*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेज गेंदबाज Arshdeep Singh का वीडियो।
*Chandigarh में युवा खिलाड़ियों ने इस गेंदबाज को दिया खास तरीके से सम्मान।
*युवा खिलाड़ियों ने बल्ला ऊपर कर अर्शदीप सिंह को दिया Guard Of Honour
*अब टीम इंडिया के फैन्स को अर्शदीप का ये वायरल वीडियो पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Arshdeep Singh का ये वीडियो

एक नजर अर्शदीप सिंह के इस पोस्ट पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)

जल्द होगी इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी

इस समय टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, लेकिन इस सीरीज से Arshdeep Singh को आराम दिया गया था। दूसरी ओर जल्द ही टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, उसी दौरे पर अर्शदीप सिंह की टीम इंडिया में वापसी होना पक्का है। साथ ही इसी लंका दौरे से नए हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे और हर फैन इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। खबर ये भी है कि इस दौरे पर वनडे सीरीज में रोहित और विराट नजर नहींं आएंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) मुंबई के मशहूर ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक जोरदार नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली को कड़ी मेहनत करते देखा गया। भारत की...

NZ vs IND: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य 

New Zealand vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर भारत और न्यूलीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच...

WPL 2027: नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई खरीददार, लिस्ट में कई बड़े नाम

WPL Auction 2027 (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा...

इतिहास रचने से मात्र 2 विकेट दूर अर्शदीप सिंह! ऐसा करते ही भुवनेश्वर कुमार को छोड़ देंगे पीछे

NZ vs IND 2026: Arshdeep Singh (image via getty) भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में...