Skip to main content

ताजा खबर

युवराज सिंह ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, इनको बताया टॉप 3 प्लेयर, विराट, धोनी और रोहित को नहीं दी जगह

युवराज सिंह ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, इनको बताया टॉप 3 प्लेयर, विराट, धोनी और रोहित को नहीं दी जगह

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट में अपने शानदार योगदान के लिए फेमस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनकी ड्रीम प्लेइंग इलेवन में टॉप 3 में होंगे। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने अपनी ड्रीम टीम के टॉप 3 में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है।

युवराज की टीम में सिर्फ जसप्रीत बुमराह को मिली जगह

युवराज सिंह ने टॉप 3 पिक्स में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा है, जबकि दो अन्य खिलाड़ी विदेशी हैं। युवराज सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर अपनी ड्रीम टीम के टॉप 3 खिलाड़ियों के चयन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है।

टॉप 3 में विराट, रोहित और धोनी जैसे महान खिलाड़ियों का जिक्र तक नहीं है। युवराज सिंह की सेलेक्शन को देखकर लग रहा कि, वो अभी तक जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। दोनों एकसाथ भारतीय टीम के लिए खेले हैं और मुंबई इंडियंस में भी साथ खेल चुके हैं। वे कई मौकों पर बुमराह की तारीफ भी कर चुके हैं। हालांकि वो रोहित शर्मा के भी वे फैन हैं, लेकिन उन्होंने उनको टीम में नहीं चुना।

बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज की बात करें तो वो प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और लेजेंड्स लीग में खेलते नजर आते हैं। हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो आने वाले समय में IPL में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच भी बन सकते हैं। आईपीएल 2024 के बाद रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के साथ करार खत्म हो गया था और दिल्ली ने उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि वे गुजरात टाइटन्स के कोचिंग स्टाफ में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...