Skip to main content

ताजा खबर

युवराज सिंह ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, एमएस धोनी को नहीं किया शामिल

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की कप्तानी में शनिवार को इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2024 का खिताब जीता। इस फाइनल मैच में कई ऐसे दिग्गज मौजूद रहे, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल का भी हिस्सा थे। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं टूर्नामेंट के बीच युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन चुनी है। हालांकि, उन्होंने जो टीम चुनी उसमें एमएस धोनी को शामिल नहीं किया है, उनकी जगह एडम गिलक्रिस्ट को शामिल किया है। इसके अलावा इस बेस्ट इलेवन में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटाफ को भी जगह दी है। दिलचस्प बात ये है कि युवी ने अपनी इलेवन में खुद को शामिल नहीं किया। जब उनसे यह पूछा गया कि टीम में 12वां खिलाड़ी कौन होगा?, तो उन्होंने अपना नाम लिया।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

वहीं धोनी को शामिल नहीं करने पर फैन्स अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले युवराज का मानना था कि वो टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन बीसीसीआई ने एमएस धोनी की कप्तानी सौंप दी और यही से दोनों के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह खूब खेलें।

WCL 2024 फाइनल मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में युवराज सिंह की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया।

युवराज सिंह की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन कुछ इस प्रकार है-

सचिन तेंदुलकर (भारत)
रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
रोहित शर्मा (भारत)
विराट कोहली (भारत)
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
वसीम अकरम (पाकिस्तान)
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...