Skip to main content

ताजा खबर

‘यह 46 ऑलआउट से भी बदतर है’ पुणे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी के फ्लाॅप साबित होने के बाद इयान स्मिथ 

Ian Smith and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज दूसरा मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है।

न्यूजीलैंड की कमाल की बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई है। मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (0) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (1) ने निराश किया। जबकि इनफाॅर्म ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रनों की ही पारी खेल पाए। तो वहीं अब भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेट इयान स्मिथ (Ian Smith) का बड़ा बयान सामने आया है।

इयान स्मिथ ने की टीम इंडिया की आलोचना

बता दें, टीम इंडिया के बल्लेबाजी में इस लचर प्रदर्शन के बाद, इयान स्मिथ ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा- खैर, अगर आप मुझसे पूछें तो यह उससे भी बुरी बात है कि 46 रन पर ऑल आउट हो गए। यह कुछ खराब बल्लेबाजी और शॉट चयन है। मैं पहले टेस्ट को समझ सकता हूं, लेकिन खुद को खेलने के बजाय, समय के लिए बल्लेबाजी करते हुए, भारत किसी कारण से गेंदबाजी में पीछे जा रहा है।

स्मिथ ने आगे कहा- उन्हें लगता है कि वे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी लाइन-अप की आलोचना कर सकते हैं। यह टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। अभी काफी समय है, लेकिन भारत जिस तरह से खेल रहा है, उनमें से कोई भी इतने लंबे समय तक यहां पर बल्लेबाजी में नहीं रहेगा।

न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 301 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो न्यूजीलैंड की पहली पारी के 259 रनों के जबाव में, भारत की पहली पारी सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई है। तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 53 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की मेजबान टीम पर 301 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs LSG: match review (image via X) राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में...

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...