Skip to main content

ताजा खबर

‘यह 100 प्रतिशत बकवास है’ उस्मान ख्वाजा द्वारा सेंडपेपर विवाद खुलासे पर पैंट कमिंस का रिएक्शन आया सामने

‘यह 100 प्रतिशत बकवास है’ उस्मान ख्वाजा द्वारा सेंडपेपर विवाद खुलासे पर पैंट कमिंस का रिएक्शन आया सामने

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही सेंडपेपरगेंट कांड को लेकर जिस तरह के दावे किए, उसने क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में जो खुलासे किए, उस पर अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का रिएक्शन सामने आया है। ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया कि 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम को सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पता था।

उस्मान ख्वाजा के इस दावे पर पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बात 100 प्रतिशत गलत और पूरी तरह बकवास है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनके साथी खिलाड़ी गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

पैट कमिंस ने किया बड़ा खुलासा

13 नवंबर, शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कमिंस ने आधिकारिक तौर पर कहा “उस्मान एक दोस्त है, लेकिन दोस्त एक-दूसरे की ज़िंदगी और सम्मान को लेकर इतने लापरवाह नहीं होते। अपनी किताब में उसने मेरी ज़िंदगी, कई अन्य लोगों की ज़िंदगी, और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को लेकर भी काफी लापरवाही बरती है।”

“मैं चाहता हूं कि वह अपनी कहानी बताए, मैं पूरा समर्थन करता हूं। मुझे खुशी है कि उसे ऐसा करने का आत्मविश्वास है, लेकिन हम जो कहते या करते हैं, उसके लिए हमें जवाबदेह होना चाहिए। इसका असर असल लोगों पर पड़ता है। यह लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करता है। यह अजीब भी है।”

कमिंस ने आगे कहा “मुझे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से बहुत प्यार है। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसका (उस्मान के दावों) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर सच में असर पड़ता है। और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने अपनी कहानी पेश की है, वह बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में की गई है। और इसका कई लोगों पर असर पड़ता है। फिलहाल मैं इसी बात को लेकर उलझन में हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह सही है।”

ये भी पढ़ें – MS Dhoni जानते हैं कि उनका अंत करीब है, CSK को आगे बढ़ना होगा: मोहम्मद कैफ

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: ODI सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

NZ vs IND ODI Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक रही। भारतीय टीम ने सीरीज...

AUS vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 15 नवंबर, रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला...

“आक्रामकता दिखानी है तो ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से भिड़ो” – भारतीय अंडर-19 टीम के सेलिब्रेशन पर संजय मांजरेकर का तीखा हमला

Sanjay Manjrekar Slams India U19 Team’s Aggressive Celebrations After Asia Cup Final Win Over Pakistan (image via X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 2026 एसीसी अंडर-19 एशिया...

सचिन तेंदुलकर ने पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के 37 साल, शेयर की खास तस्वीर

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू को 37 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 15 नवंबर 1989...