Skip to main content

ताजा खबर

‘यह वह नहीं है जिसकी हमने अपेक्षा की थी’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज को भी गंवा दिया है।

दूसरी ओर, यह साल 2012 के बाद पहली बार है, जब भारत ने घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई है। भारत ने तकरीबन 18 सीरीज के बाद घर पर पहली सीरीज हारी है। तो वहीं इस हार के बाद, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी तरह से टूट चुके हैं। मैच खत्म होने के बाद रोहित ने कहा है कि यह वो परिणाम नहीं है, जिसकी हमने अपेक्षा की थी।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में हार के बाद, रोहित शर्मा ने क्रिकबज के हवाले से कहा- निराशाजनक प्रदर्शन, यह वह नहीं है जिसकी हमने अपेक्षा की थी। न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा, उन्होंने मैच में हमसे बेहतर खेला।

हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। हम उन चुनौतियों का जवाब देने में नाकाब रहे। आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, साथ ही बल्लेबाजों को भी बोर्ड पर रन बनाने होंगे।

रोहित ने आगे कहा- उन्हें (न्यूजीलैंड) को 250 पर रोकना एक बड़ी लड़ाई थी, लेकिन हम जानते थे कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला था। यह ऐसी पिच नहीं थी जहां बहुत कुछ हो रहा हो, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अगर हम पहली पारी में थोड़ा करीब होते, तो चीजें थोड़ी अलग हो सकती थीं।

हम वानखेड़े में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और उस टेस्ट मैच को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं। यह सामूहिक हार है, और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जो सिर्फ बल्लेबाजों या गेंदबाजों को दोष देगा। हम वानखेड़े में बेहतर इरादे, बेहतर विचार और बेहतर तरीकों के साथ सामने आएंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...