
Varun Dhawan and Rinku Singh (Pic Source-X)
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में इस बात पर हामी भरी कि उन्हें रिंकू सिंह ने काफी प्रभावित किया है और खासतौर पर भारतीय बल्लेबाज के भगवान के ऊपर भरोसा करने वाली बात पर। दरअसल, यह सब शुरू हुआ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन के दौरान जब रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे थे।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान होस्ट ने वरुण धवन से पूछा कि उन्होंने क्यों अपने एक आधिकारिक पोस्ट पर God’s Plan का कैप्शन लिखा है? इस पर वरुण धवन ने खुलासा किया कि वो रिंकू सिंह से काफी प्रभावित हुए थे। वरुण धवन ने कहा कि, ‘ God’s Plan, यह गाना ड्रेक ने गाया था, लेकिन यह फेमस रिंकू सिंह की वजह से हुआ। यह मेरा भी मानना है। रिंकू सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ काफी अच्छा 19वां ओवर फेंका था।’
यहां देखिए वीडियो:
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
बता दें, भारत ने हाल ही में तीन मैच की टी20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया। इस सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में रिंकू सिंह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने मैच के 19वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिए और साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट झटके, जब श्रीलंका को अंतिम दो ओवर में सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी।
मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव को लेकर रिंकू सिंह ने कहा कि, ‘मैंने घरेलू क्रिकेट में कुछ विकेट झटके हैं और वनडे में भी मेरे नाम एक विकेट है। सूर्यकुमार यादव ने मुझसे कहा था कि आपको इस सीरीज में गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। भले ही मैंने अपने रन-अप से इस मैच में गेंदबाजी नहीं की, लेकिन सूर्या भाई ने मुझसे कहा था कि आप लगातार गेंदबाजी का भी अभ्यास करते रहे। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी मुश्किल परिस्थिति में मुझे गेंदबाजी करने को दिया जाएगा। हालांकि, एक बार मैं जब गेंदबाजी करनी शुरू की, तब चीज़ें मेरे पक्ष में होती गई। यह भगवान की योजना थी।’
अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। इस सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और कुलदीप यादव की वापसी हो रही है।
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

