
Virat Kohli (Photo Source: X)
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से शुरू हो रहे रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे। जब से उनके इस रणजी मैच में खेलने की खबरें सामने आई है तब से इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह अलग स्तर पर है। इसी बीच अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि, इस मैच में विराट कोहली किस नंबर पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे।
आपको बता दें कि, मैच शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने बताया है कि, इस मैच में विराट कोहली किस नंबर पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे। आयुष बडोनी ने बताया है कि विराट कोहली रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 साल के अंतराल के बाद दिल्ली टीम में वापसी कर रहे हैं।
Virat Kohli को लेकर Ayush Badoni ने दिया बड़ा बयान
दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने मैच से पहले कहा, ”मैने आईपीएल में विराट भैया के खिलाफ खेला है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि ऋषभ के बाद अब विराट भैया मेरी कप्तानी में खेल रहे हैं।” समझा जाता है कि कोहली टीम में जोंटी सिद्धू की जगह लेंगे जो पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।
बडोनी ने कहा, ”विराट भैया चौथे नंबर पर उतरेंगे। उन्होंने हमसे सकारात्मक होकर खेलने के लिये कहा है।” कोटला की पिच हरी भरी लग रही है और बडोनी ने संकेत दिया है कि वे अतिरिक्त तेज गेंदबाज को लेकर उतरेंगे। ऐसे में मनी ग्रेवाल की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान नौ पारियों में से आठ बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर अपना विकेट गंवाया। विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए रणजी मैच खेला।
T20 World Cup 2026: 4 टीमें को सेमीफाइनल में पहुंचने का दम रखती हैं
22 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 22 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
T20 World Cup 2026, Super 8: श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

