Skip to main content

ताजा खबर

“यह मेरे लिए सम्मान की बात है”- दिल्ली के कप्तान ने बताया, रणजी मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे विराट

“यह मेरे लिए सम्मान की बात है”- दिल्ली के कप्तान ने बताया, रणजी मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे विराट

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से शुरू हो रहे रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे। जब से उनके इस रणजी मैच में खेलने की खबरें सामने आई है तब से इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह अलग स्तर पर है। इसी बीच अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि, इस मैच में विराट कोहली किस नंबर पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे।

आपको बता दें कि, मैच शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने बताया है कि, इस मैच में विराट कोहली किस नंबर पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे। आयुष बडोनी ने बताया है कि विराट कोहली  रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 साल के अंतराल के बाद दिल्ली टीम में वापसी कर रहे हैं।

Virat Kohli को लेकर Ayush Badoni ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने मैच से पहले कहा, ”मैने आईपीएल में विराट भैया के खिलाफ खेला है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि ऋषभ के बाद अब विराट भैया मेरी कप्तानी में खेल रहे हैं।” समझा जाता है कि कोहली टीम में जोंटी सिद्धू की जगह लेंगे जो पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

बडोनी ने कहा, ”विराट भैया चौथे नंबर पर उतरेंगे। उन्होंने हमसे सकारात्मक होकर खेलने के लिये कहा है।” कोटला की पिच हरी भरी लग रही है और बडोनी ने संकेत दिया है कि वे अतिरिक्त तेज गेंदबाज को लेकर उतरेंगे। ऐसे में मनी ग्रेवाल की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान नौ पारियों में से आठ बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर अपना विकेट गंवाया। विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए रणजी मैच खेला।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...