Skip to main content

ताजा खबर

‘यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है’, दिग्गज ने न्यूयॉर्क की पिच को लेकर उठाए सवाल

‘यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है’, दिग्गज ने न्यूयॉर्क की पिच को लेकर उठाए सवाल

New York pitch (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है, जहां अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कुछ मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले गए। हालांकि, न्यूयॉर्क की पिचों को लेकर काफी हो हल्ला मचा हुआ है। कई दिग्गजों व क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच की आलोचना की है। वहीं इसमें एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान।

इरफान पठान ने भारत बनाम आयरलैंड मैच के बाद पिच की आलोचना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए असुरक्षित बताया है। बता दें कि नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच के बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई। वह मुकाबला लो स्कोरिंग हुआ और पिच से असमान उछाल देखने को मिला। ऐसा ही बुधवार को भी देखने को मिला और लो स्कोरिंग मैच रहा।

मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर ढेर कर दिया। वहीं इसके जवाब में भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। वहीं ऋषभ पंत ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 36 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

जानिए न्यूयॉर्क की पिच को लेकर क्या बोले इरफान पठान

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए इरफान पठान ने कहा कि अगर भारत में इसी तरह की पिच का इस्तेमाल किया जाता, तो बहुत लंबे समय तक वहां कोई मैच नहीं खेला जाता। उन्होंने पिच को अच्छा नहीं बताया।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि देखिए, हम निश्चित रूप से अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर हमारे पास भारत जैसी पिच होती, तो वहां बहुत लंबे समय तक कोई मैच दोबारा नहीं खेला जाता। यह पिच निश्चित रूप से अच्छी नहीं है। मेरा मतलब है कि हम यहां वर्ल्ड कप के बारे में बात कर रहे हैं, द्विपक्षीय सीरीज के बारे में भी नहीं।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...