Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: हवा में कूद कर स्टीवन टेलर ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

टी20 वर्ल्ड कप 2024 हवा में कूद कर स्टीवन टेलर ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Steven Taylor (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला USA और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। USA के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा।

यही नहीं मेजबान के स्टीवन टेलर ने हवा में कूद कर मोहम्मद रिजवान का करिश्माई कैच पकड़ा। मोहम्मद रिजवान USA के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। बता दें, Saurabh Netravalkar ने पाकिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में मोहम्मद रिजवान को काफी अच्छी गेंद फेंकी। यह गेंद पाकिस्तानी खिलाड़ी के बल्ले से लगकर पहले स्लिप की ओर गई जहां स्टीवन टेलर खड़े हुए थे।

गेंद काफी तेजी से स्टीवन टेलर के दाएं ओर गई। यही नहीं गेंद उनसे दूर थी लेकिन स्टीवन टेलर ने डाइव लगाकर एक हाथ से इस कैच को पूरा किया। मोहम्मद रिजवान भी स्टीवन टेलर के इस कैच को देखकर दंग रह गए। वो खुद थोड़ी देर तक मैदान पर ही खड़े रहे।

यह रही वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बाबर आजम इस बात से काफी निराश होंगे कि वो USA के खिलाफ अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे। बाबर आजम के अलावा शादाब खान ने 40 रनों की आक्रामक पारी खेली। उस्मान खान मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए।

यही नहीं फखर ज़मान भी 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे आजम खान पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों में 23* रनों की शानदार पारी खेली। USA को अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे। टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...