Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं शाॅपिंग करने जाता हूं तो लोग पैसे नहीं लेते’ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को हराने के फायदे पर मोहम्मद रिजवान

Mohammad Rizwan (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स के लिए भारत को वर्ल्ड कप के मैच में हराना, किसी मैच में जीत हासिल करने से कहीं ज्यादा बढ़कर है। यह पाक क्रिकेटरों के लिए गर्व और कभी ना भूलने वाला पल रहता है।

तो वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने पाकिस्तान की भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हासिल की गई ऐतिहासिक जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने से पहले पाकिस्तान ने किसी भी फाॅर्मेट के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं की थी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ कुल 7 मैच खेले थे, जिसमें जीत हासिल की थी।

तो वहीं 50 ओवर के वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैचों में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीत हासिल की, तो यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।

मोहम्मद रिजवान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि यूएसए में किसी इवेंट के दौरान मोहम्मद रिजवान ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- हमने उससे पहले (विश्व कप में) भारत को कभी नहीं हराया था। रमीज राजा हमसे मिले और कहा, तुम्हें भारत को हराना है। जब वह पहली बार पीसीबी अध्यक्ष के रूप में आए थे, तभी से टीम में इस विचार ने विकसित होना शुरू कर दिया था।

रिजवान ने आगे कहा- मेरे लिए यह पहली बार था, चाहे टी20 वर्ल्ड कप खेलना हो, या भारत के खिलाफ इतना बड़ा मैच। इसलिए, मैं बहुत नाॅर्मल फील कर रहा था, मुझे नहीं लगता कि यह किसी और मैच से अलग था। लेकिन जब हम जीते, तब मुझे पता लगा कि हमने क्या हासिल किया है।

पाकिस्तान में जब मैं खरीददारी के लिए जाता हूं तो लोग पैस नहीं लेते। फिर मैंने बाहर खरीददारी करना बंद कर दिया, क्योंकि लोग पैस ही नहीं लेते। वे सभी भारत को हराने के लिए हमारी तारीफ करते हैं। मैं जिन लोगों से भी मिला, उन्होंने हमारी जीत की सराहना की।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...