Skip to main content

ताजा खबर

‘यह पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं’ विराट कोहली की बल्लेबाजी में तकनीकी खामी को लेकर संजय मांजरेकर

Sanjay Manjrekar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है।

बता दें कि मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। तो वहीं एक बार फिर पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 9 गेंदों में बिना कोई रन बनाए डक आउट हो गए। इसके साथ ही कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक (38 बार) पर आउट होने वाले, संयुक्त रूप से टिम साउदी के साथ पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

दूसरी ओर, बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली के बल्लेबाजी में फेल होने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मांजरेकर ने कोहली की बल्लेबाजी में तकनीकी खामी को लेकर बयान दिया है।

Sanjay Manjrekar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत की पहली पारी में कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद, संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा- यह पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं। विराट हर गेंद पर फ्रंटफुट पर रहना चाहते हैं जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। लेंथ से कोई फर्क नहीं पड़ता, आज की आउट होने वाली गेंद को बैकफुट पर आराम से निपटाया जा सकता था।

Have said this before will say it again. Virat has compounded his problems by wanting to be on the front foot to every ball. No matter the length. Today’s dismissal ball could have been comfortably tackled off the back foot. #INDvNZ

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 17, 2024

दूसरे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 134 रन की बढ़त

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत को 46 रनों पर समेटने के बाद, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में दूसरे दिन स्टंप के समय 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रचिन रवींद्र 22* और डेरिल मिचेल 14* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की भारत पर 134 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज होगी आखिरी! न्यूजीलैंड के इस दिग्गज कोच ने दिया इस्तीफा

Luke Ronchi to Step Down as New Zealand Batting Coach to Take Over Melbourne Renegades (image via getty) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार, 17 जुलाई को बताया कि न्यूजीलैंड के बैटिंग...

‘स्मृति को दो-तीन साल पहले ही कप्तानी संभाल लेनी चाहिए थी’ मिताली राज ने भारत की कप्तानी के लिए मंधाना का समर्थन किया 

Mithali Raj and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने स्मृति मंधाना को महिला टीम का अगला कप्तान बनने का प्रबल दावेदार...

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट

Rohit Sharma no longer in India’s ODI plans after England series (image via getty) खबरों के मुताबिक, अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा को बता दिया गया है कि वे अब वनडे...

ENG vs IND: ‘वह दबाव सोखने में उस्ताद हैं’ आउट ऑफ फाॅर्म रोहित शर्मा को बल्लेबाजी कोच का साथ 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का...