Skip to main content

ताजा खबर

‘यह दबाव कम करने में मदद करेगा’ विमेंस वर्ल्ड कप से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने भारतीय टीम को दी अहम सलाह

Team India (Image Credit- Twitter/X)
Team India (Image Credit- Twitter/X)

30 सितंबर से शुरू हो रहे विमेंस वर्ल्ड कप से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर व दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग ने टीम इंडिया को एक बड़ी व अहम सलाह दी है। लैनिंग का कहना है विश्व कप का पहला मैच और भारत के लिए घरेलू विश्व कप होना हमेशा एक बहुत बड़ा और खास पल होता है | मेग लैनिंग ने घरेलू विश्व कप खेलने से संबंधित कठिनाइयों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

भारतीय दल 30 सितंबर को अपना और इस महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच खेलेगी। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय दल आशा करेगा कि वे इस प्रतियोगिता में अच्छी और सधी शुरुआत करें। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में भारत को दो-एक से हार का सामना करना पड़ा।

दो बार की वर्ल्ड कप विजेता लैनिंग ने भारत का प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत करना जरूरी बताया है। उनका मानना है कि सकारात्मक शुरुआत उन्हें आगे आने वाले मैचों के लिए अच्छे से तैयार कर देगी और प्रतियोगिता में मानसिक दबाव हल्का होने से आसानी भी होगी।

लैनिंग ने आईसीसी को क्या कहा?

लैनिंग ने आईसीसी रिव्यू पर संजना गणेशन से कहा, “मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि यह लगभग दबाव को थोड़ा कम कर सकता है। अगर वे शुरुआत में एक अच्छा और मजबूत मैच खेल पाते हैं, और जीत हासिल करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह उन्हें थोड़ा शांत कर सकता है। क्योंकि हाँ, घरेलू विश्व कप में उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत दबाव और उम्मीदें होंगी। इसलिए, अगर वे शुरुआत में एक मजबूत प्रदर्शन करके अपने टूर्नामेंट को अच्छी तरह से सेट कर पाते हैं, तो यह आखिर में इसे आसान बना देता है।”

मेग लैनिंग ने भारत के लिए इस पल को समझते हुए पहले मैच पर इतना जोर दिया। भारत चौथी बार महिला विश्व कप का आयोजन कर रहा है, इससे पहले 1978, 1997 और 2013 में यह प्रतियोगिता भारत में खेली गई थी। भारतीय टीम अब तक इस खिताब पर को अपने नाम नहीं कर पाई है। इस बार हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी आशा करेगी कि वह घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट को पहली बार अपने नाम करें।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल

West Indies vs Nepal (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मैच आज 15 फरवरी, रविवार को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुंबई के ऐतिहासिक...

T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: Aiden Markram (image via getty) साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त...

T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा

T20 WC 2026, IND vs PAK (image via getty) भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच...

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....