Skip to main content

ताजा खबर

“यह एक स्पेशल जीत है और हमेशा मेरे साथ रहेगी”- SA के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद बोले SKY

Team India (Photo Source: Getty Images)

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की। जोहानसबर्ग में खेल गए आखिर टी-20 में भारत ने 283/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया और 135 रनों से जीत दर्ज की। मैच में संजू सैमसन (56 गेंदों में नाबाद 109, छह चौके, नौ छक्के) और तिलक वर्मा (47 गेंदों में नाबाद 120, नौ चौके, दस छक्के) ने तूफानी सेंचुरी ठोकी।

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर जीतना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। ऐसे में जब सूर्या की कप्तानी में भारत ने सीरीज जीता तो कप्तान ने इसे स्पेशल करार दिया। कप्तान ने कहा कि यह यादगार जीत हमेशा उनके साथ रहेगी। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने तीसरे टी20 में भी शतक जमाया था।

टी-20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

चौथा टी-20 मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि, ”परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का कोई रहस्य नहीं है। डरबन (पहला टी20) में उतरते ही हमारी योजनाएं बहुत स्पष्ट थीं। पिछली बार जब हम यहां आए थे तो हमने उसी तरह की क्रिकेट खेली थी और उसे जारी रखना चाहते थे। हम सीरीज में 2-1 से आगे थे लेकिन आज हमने परिणाम ज्यादा चिंता नहीं की। यह स्वाभाविक रूप से हुआ।”

SKY ने जोहानसबर्ग में तिलक, सैमसन और अभिषेक की बल्लेबाजी पर कहा, ”मेरे लिए उनमें से एक अच्छी पारी चुनना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कमाल की बैटिंग स्किल का प्रदर्शन किया। हमने इसके बारे में बात की और उन्होंने सचमुच उसपर अमल किया।”

कप्तान ने आगे कहा, ”जब हम पिछले साल दौरे पर गए थे तो हमें पता था कि इस विकेट में कुछ खास है। जब लाइट ऑन हुई और तापमान गिरा तो हमें पता चला कि इस विकेट में कुछ तो है। हमने बस उसका पालन किया। अपनी लाइन पर डटे रहे और नतीजा हमारे सामने है। यह जीत बहुत उत्साह देती। जब हम साउथ अफ्रीका का दौरा करते हैं तो यहां जीतना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। यह एक स्पेशल जीत है और हमेशा मेरे साथ रहेगी।”

सूर्या ने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ”वे पहले दिन से ही लुत्फ उठा रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात की और कहा कि जो भी करना है, करो, हम आनंद लेंगे। आज भी उन्होंने कहा कि अगर आप पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं और बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं तो कीजिए।” साउथ अफ्रीका में भारत की कोचिंग की जिम्मेदारी अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण और उनकी टीम ने संभाली।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...