Skip to main content

ताजा खबर

“यह एक बड़ी सीरीज है जिसे मैं जीतना चाहता हूं”- BGT में हर हाल में टीम इंडिया को हराना चाहते हैं कमिंस

“यह एक बड़ी सीरीज है जिसे मैं जीतना चाहता हूं”- BGT में हर हाल में टीम इंडिया को हराना चाहते हैं कमिंस
Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहते हुए पैट कमिंस ने अब तक एशेज सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। लेकिन वो अभी तक भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं और 31 वर्षीय तेज गेंदबाज आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारत को हराकर ये ट्रॉफी भी अपनी कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है और सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना बड़ी बात है। इस चीज को पैट कमिंस हासिल करना चाहते हैं। आने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाली है। पैट कमिंस के पास अभी तक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत का अनुभव नहीं है, चाहे वह घर पर हो या बाहर।

यह एक बड़ी चीज है जिसे मैं पूरा करना चाहता हूं- Pat Cummins

पिछले करीब 10 साल से ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में यह एक ऐसा सिलसिला है जिसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इस साल घरेलू धरती पर तोड़ना चाहते हैं। कमिंस ने मंगलवार को AAP से कहा कि, “यह एक बड़ी चीज है जिसे मैं पूरा करना चाहता हूं। खास तौर पर घर पर जीतना। ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई, जिनमें मैं भी शामिल हूं, हमसे उम्मीद करते हैं कि जब भी हम घर पर खेलें तो हम अच्छा प्रदर्शन करें।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमने भारत के खिलाफ (ऑस्ट्रेलिया में) (पिछली) दो सीरीज गंवा दी हैं, इसलिए यह एक बड़ी बात है। हमें लगता है कि हमारी टीम वास्तव में अच्छी स्थिति में है, इसलिए हमारे पास कोई कारण नहीं है कि हम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन न करें। मैं हमेशा यही उम्मीद करता हूं कि हम जिस किसी के खिलाफ भी खेलें, उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। इस वजह से यह एक बड़ा साल और बड़ा सीजन है।”

पैट कमिंस का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पर दबाव होगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी कोई टीम दबाव में होती है, तो यह कोई बुरी बात नहीं है अगर आप उनके खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन वे पहले भी यहां खेल चुके हैं और अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। हमारा काम उन्हें शांत रखना है, देखना है कि हम क्या करते हैं।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...