Skip to main content

ताजा खबर

“यह आइकन हर भारतीय के लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”- नीरज चोपड़ा को लेकर गौतम गंभीर का ये ट्वीट हुआ वायरल

“यह आइकन हर भारतीय के लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”- नीरज चोपड़ा को लेकर गौतम गंभीर का ये ट्वीट हुआ वायरल

Paris Olympic Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक ने उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता था लेकिन पेरिस में वह अपना गोल्ड नहीं बचा पाए। पेरिस ओलिंपिक का गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला। नदीम ने 92.97 मीटर तक भाला फेंका जो ओलिंपिक रिकॉर्ड है। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी इसकी बराबरी नहीं कर पाया।

नीरज चोपड़ा ने जो थ्रो फेंका वो 89.45 मीटर तक गया और उन्हें सिल्वर मेडल मिलेगा। जबकि तीसरे नंबर पर एक छोटे से देश ग्रेनाडा के खिलाड़ी एंड्रसन पीटर्स ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर अपना थ्रो फेंका था। इसी बीच नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया है। गंभीर का वो ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Neeraj Chopra की तारीफ में Gautam Gambhir ने लिखी खास बात

गौतम गंभीर ने नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “यह आइकन हर भारतीय के लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”

आपको बता दें कि, सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा भारत ऐसे दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिसने ओलिंपिक में दो मेडल जीता है। इससे पहले सिर्फ सुशील कुमार ही लगातार दो ओलंपिक (2008 और 2012) में मेडल जीत सके थे। महिला खिलाड़ियों की बात करें तो मनु भाकर ने इसी साल पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग के दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।

इससे पहले चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार 6 अगस्त को सीजन के सबसे बेस्ट 89.34 मीटर के साथ ओलिंपिक खेलों के पुरुष भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। टोक्यो ओलिंपिक में अपने प्रदर्शन की तरह, 26 साल के नीरज ने अपने शुरुआती थ्रो में ही 84 मीटर के सेल्फ ड्राइव क्वालीफाइंग अंक को पार कर लिया था।

আরো ताजा खबर

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...