
Rohit Sharma (Photo Source: X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा जब प्रेजेंटेशन के लिए पहुंचे तब वहां मौजूद हर्षा भोगले ने उनके मजे लिए। प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा से तलवार चलाने को लेकर सवाल कर दिया।
दरअसल, टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते ही कहा था, ‘चलाओ तलवार’। रोहित अपने बयान से पत्रकारों से कहना चाह रहे थे कि जितने कड़े से कड़े सवाल पूछने हैं आपको वो पूछो।
टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
टेस्ट हारने के बाद भारतीय ने कहा, “हमने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि, हम पहली पारी में अच्छा नहीं कर पाए। जब आप 350 रन से पीछे हों तो आप इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। दूसरी पारी में कुछ अच्छी पार्टनरशिप हुईं। इससे हम खेल में वापस आए।”
हिटमैन ने कहा, “हमने बेहतरीन प्रयास किया। जब सरफराज खान और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम सभी निश्चिंत थे। ऋषभ पंत काफी जोखिम लेकर बल्लेबाजी कर रहे थे। पंत की पारी काफी परिपक्व थी। उसने अच्छी गेंदों का बचाव किया और कुछ गेंदें छोड़ भी दीं।”
भारत कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “सरफराज खान ने भी काफी परिपक्वता दिखाई। वह अपना चौथा ही टेस्ट मैच खेल रहे थे। मैंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमें पता था कि शुरुआत में मुश्किलें होंगी। हमें 50 रन से कम में आउट होने की उम्मीद नहीं थी।
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

