Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल- अभिषेक शर्मा किसे मानते हैं अपने करियर के लिए खतरा? सुनिए बयान

यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल- अभिषेक शर्मा किसे मानते हैं अपने करियर के लिए खतरा? सुनिए बयान

India vs England, 5th T20I (Image Credit- Twitter X)

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को 54 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 4-1 से जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने टी20I मैच में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक 13 छक्के और सात चौके लगाए।

यह भी पढ़े:- Abhishek Sharma Net Worth 2025: अभिषेक शर्मा हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कितनी है नेट वर्थ?

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के लिए किसे दिया श्रेय?

मैच के बाद प्रेस वार्ता में अभिषेक ने अपनी पारी का श्रेय अपनी गहन प्री-मैच तैयारियों को दिया, जिसमें मैच सिनेरियो और नेट्स पर अभ्यास करना भी शामिल था।

उन्होंने कहा, “यह सब मेरे द्वारा किए गए प्रयासों, कोचों और कप्तान से मिले समर्थन का परिणाम है, जब मैं रन नहीं बना पा रहा था या अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा था। ये सभी चीजें अंत में कारगर साबित होती हैं और मुझे विश्वास था कि जब मेरा दिन दिन होगा मैं ऐसी ही पारी खेलूंगा।”

अभिषेक ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की गति का पूरी तरह से उपयोग किया और साथ ही लेग स्पिनर आदिल राशिद के खिलाफ मिलाकर कुल 13 छक्के लगाए।

उन्होंने इस बारे में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब उनमें से आधे छक्के याद भी नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से मैंने गेंदबाजों की गति का उपयोग किया और आदिल राशिद के खिलाफ छक्के लगाए, वह अच्छा अनुभव था।”

परिवार के सामने खास हो जाती है पारी- अभिषेक शर्मा

अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी के बाद अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी मां और बहन यहां हैं, जब आपके माता-पिता यहां होते हैं और आप उनके सामने ऐसी पारी खेलते हैं, तो यह पल और भी खास हो जाता है।”

अभिषेक शर्मा किसे मानते हैं अपना प्रतिद्वंद्वी?

इसके अलावा, अभिषेक ने भारतीय क्रिकेट के अन्य युवा दावेदारों जैसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के साथ प्रतिस्पर्धा के बारे में कहा-

“हम तीनों का एक ही सपना था—भारत के लिए खेलना। हम अंडर-16 से एक साथ खेल रहे हैं, और अब जब हम तीनों ही खेल रहे हैं, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।”

अभिषेक की यह पारी भारतीय क्रिकेट में एक नए युग का संकेत दे रही है, जिसमें युवा प्रतिभाएं भारत के लिए प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...