Skip to main content

ताजा खबर

मौसम के मजे लेना आता है Rinku Singh को, ड्रेसिंग रूम में चाय की चुस्की लेते हुए घूम रहे थे

मौसम के मजे लेना आता है Rinku Singh को ड्रेसिंग रूम में चाय की चुस्की लेते हुए घूम रहे थे

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज Rinku Singh अपनी मस्ती में मस्त रहने वाले खिलाड़ी हैं, उनका ये अवतार मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह नजर आता है। इस समय रिंकू श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं, वहां से इस खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है। जहां इस वीडियो में रिंकू एक दम टेंशन फ्री होकर, मौसम का मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं ड्रेसिंग रूम के अंदर।

कैसा रहा 2 मैचों में Rinku Singh का प्रदर्शन?

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अभी तक कुल 2 टी20 मैच खेले हैं, दोनों में ही भारतीय टीम को जीत मिली है। वहीं इस दौरान Rinku Singh की सिर्फ एक मैच में बल्लेबाजी आई थी, तो दूसरे मैच में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। पहले टी20 मैच में रिंकू सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, अब देखना होगा की आखिरी टी20 मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Rinku Singh तो ड्रेसिंग रूम में मौसम का मजा ले रहे थे

*टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में बारिश ने डाला था काफी खलल।
*इस बीच बल्लेबाज Rinku Singh टीम के ड्रेसिंग रूम में रिलैक्स करते आए नजर।
*जहां रिंकू हाथ में चाय का कप लेकर घूम रहे थे, वहीं एक चाय उन्होंने रवि को भी थी।
*अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं रिंकू, हर खिलाड़ी के साथ करते हैं मजाक-मस्ती भी।

ये वीडियो काफी पसंद आया है Rinku Singh का फैन्स को

शानदार कैच भी पकड़ा टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने

पूर्व कोच ने रिंकू को लेकर दिया था बड़ा बयान

बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए साल 2023 काफी लकी रहा था, 2023 IPL में उन्होंने 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे लगातार। फिर उन्होंने 2023 में ही टीम इंडिया से अपना टी20 और वनडे डेब्यू किया था, अब बस उनका टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है। जिसे लेकर टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने बयान दिया था, जहां विक्रम राठौड़ ने अपने बयान में कहा था कि- रिंकू का फर्स्ट-क्लास में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वो एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं। वैसे क्रिकेट के जानकार रिंकू को सिर्फ टी20 प्रारूप का ही अहम खिलाड़ी मानते हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...