
Naveen-ul-Haq (Pic Source-Twitter)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, इसमें अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का नाम नहीं है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई के साथ अनकैप्ड मोहसिन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया है। अब नवीन उल हक ने रिटेन न होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और एलएसजी का आभार जताया है।
अफगान पेसर ने लिखा, इस अवसर के लिए और पिछले 2 सीजन से इस अद्भुत टीम का हिस्सा होने के लिए आभारी हूं। भविष्य में इस टीम में शामिल सभी लोगों, मैनेजमेंट स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के साथ मेरी शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी और एलएसजी ब्रिगेड को नहीं भूलूंगा। आप सभी को धन्यवाद। बता दें कि नवीन-उल-हक ने एलएसजी के लिए दो सीजन में 18 मैच खेले, जिसमें 9.16 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए।
A post shared by Naveenulhaq Murid 🇦🇫 (@naveen_ul_haq)
फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को किया रिलीज
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें एक है कप्तान केएल राहुल को रिटेन न करना। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है, जिनके नेतृत्व में एलएसजी ने 2022 और 2023 सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, 2024 का सीजन निराशाजनक रहा था।
एलएसजी के टॉप रिटेंशन निकोलस पूरन रहे और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सीजन में वह लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। पिछले सीजन लखनऊ नॉकआउट से पहले बाहर हो गई थी। उसने 14 मैचों में से सात में जीत दर्ज की, जबकि सात में उसे हार मिली। 14 अंकों के साथ वह सातवें स्थान पर रही। वह नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।
14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम
‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

