Skip to main content

ताजा खबर

‘मौका देने के लिए धन्यवाद’, LSG से रिलीज हुए नवीन उल हक ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Naveen-ul-Haq (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, इसमें अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का नाम नहीं है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई के साथ अनकैप्ड मोहसिन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया है। अब नवीन उल हक ने रिटेन न होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और एलएसजी का आभार जताया है।

अफगान पेसर ने लिखा, इस अवसर के लिए और पिछले 2 सीजन से इस अद्भुत टीम का हिस्सा होने के लिए आभारी हूं। भविष्य में इस टीम में शामिल सभी लोगों, मैनेजमेंट स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के साथ मेरी शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी और एलएसजी ब्रिगेड को नहीं भूलूंगा। आप सभी को धन्यवाद। बता दें कि नवीन-उल-हक ने एलएसजी के लिए दो सीजन में 18 मैच खेले, जिसमें 9.16 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveenulhaq Murid 🇦🇫 (@naveen_ul_haq)

फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को किया रिलीज

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें एक है कप्तान केएल राहुल को रिटेन न करना। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है, जिनके नेतृत्व में एलएसजी ने 2022 और 2023 सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, 2024 का सीजन निराशाजनक रहा था।

एलएसजी के टॉप रिटेंशन निकोलस पूरन रहे और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सीजन में वह लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। पिछले सीजन लखनऊ नॉकआउट से पहले बाहर हो गई थी। उसने 14 मैचों में से सात में जीत दर्ज की, जबकि सात में उसे हार मिली। 14 अंकों के साथ वह सातवें स्थान पर रही। वह नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...