
Ravi Shastri and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी का वर्कलोड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अकेले की उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
तो वहीं अब बुमराह के वर्कलोड को कम करने के लिए पूर्व भारतीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री, बहुत ही जल्द अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। इसको लेकर शास्त्री ने हाल में ही एक बड़ा बयान भी दिया है।
गौरतलब है कि भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक शमी टखने की चोट के कारण, एक साल के लंबे ब्रेक के बाद वापसी की राह पर हैं। वह जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं और 34 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ने 7 मैचों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट भी हासिल किए हैं।
Ravi Shastri ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं एडिलेड ओवल में बीजीटी सीरीज के दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच के दौरान लाइव कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा- मोहम्मद शमी जितनी जल्दी यहां पहुंचेंगे, भारत के लिए उतना ही अच्छा होगा। वह कई घरेलू मैच खेल रहे हैं।
शास्त्री ने आगे कहा- आप दबाव विरोधी टीम पर देख सकते हैं, जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हैं और बाकी अन्य गेंदबाजी कर रहे हों। फिलहाल बुमराह पर काफी दबाव है। ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में उनका खेलना जल्दबाजी होगी, लेकिन निश्चित रूप से शमी मेलबर्न और सिडनी टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
आपको बता दें, हाल में ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 के दौरान राजकोट में हुए एक मैच में BCCI के खेल विज्ञान प्रमुख नितिन पटेल, राष्ट्रीय चयनकर्ता एसएस दास और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बारदुले की टीम शमी की रिकवरी पर करीब से नजर रखी हुई थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो अनुभवी तेज गेंदबाज को तुरंत बीजीटी में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

