Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी की उम्मीद अभी भी कायम, बीसीसीआई सोर्स का बड़ा खुलासा

मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी की उम्मीद अभी भी कायम, बीसीसीआई सोर्स का बड़ा खुलासा

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वनडे क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे शमी को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने साफ किया है कि वह अब भी चयनकर्ताओं की रडार पर हैं। फिलहाल उनकी वापसी में सबसे बड़ी रुकावट सिर्फ फिटनेस को माना जा रहा है।

बता दें कि शमी ने आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। इसके बाद एंकल और घुटने की लगातार समस्याओं के चलते वह लगभग एक साल से टीम इंडिया से दूर हैं।

उनकी गैरमौजूदगी उस वक्त और चर्चा में आई, जब मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि शमी तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। हालांकि, अब खबरें हैं कि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम हो चुका है।

एनडीटीवी के एक रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी के हालिया घरेलू प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने बताया कि शमी के नाम पर नियमित रूप से चर्चा हो रही है और उन्हें चयन से बाहर मानना गलत होगा। सूत्र के मुताबिक, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज में उनकी एंट्री हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

वर्ल्ड कप हीरो शमी का घरेलू क्रिकेट में शानदार कमबैक

मोहम्मद शमी का वनडे विश्व कप रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 14 विकेट लिए थे, जबकि 2023 वर्ल्ड कप में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे और सात मैचों में 24 विकेट चटकाए। उनकी विकेट लेने की क्षमता आज भी सवालों से परे है।

घरेलू क्रिकेट में भी शमी ने अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों का जवाब दिया है। इस सीजन उन्होंने रणजी ट्रॉफी के चार मैचों में 20 विकेट लिए। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछले छह मैचों में 17 विकेट झटके। मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में वह चार मैचों में आठ विकेट लेकर बंगाल की तीन जीतों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

चयनकर्ताओं ने पहले कहा था कि शमी को लय और फिटनेस के लिए ज्यादा मैच खेलने होंगे। इसके बाद उन्होंने बंगाल के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर 200 से ज्यादा ओवर डाले हैं। 35 साल के शमी का यह वर्कलोड साफ दिखाता है कि वह अब भी बड़े मंच के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक उनका विकल्प बने रहना भी पूरी तरह संभव माना जा रहा है।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...