Skip to main content

ताजा खबर

‘मोईन अली ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमें परेशान कर सकते हैं’ IND vs ENG दूसरे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी 

Moeen Ali. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) आज 17 जून को जारी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडिमय में खेला जाएगा।

मुकाबले में भारत इंग्लैंड को हराकर पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। तो वहीं इस मैच से पहले लगातार बयानबाजी का दौर का चालू है। साथ ही इसी क्रम में अब नया नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का जुड़ गया है। आकाश का कहना है कि इस मैच में मोईन अली टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से बात से कहा- इस मैच में हमें विरोधी टीम के किस खिलाड़ी से खतरा हो सकता है।

सबसे पहले दो सलामी बल्लेबाज, जो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके बाद अक्षर पटेल, आप उनपर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। रवींद्र जडेजा को भी देख सकते हैं, उन्हें बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खासा परेशानी हो रही है।

तो वहीं इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और मोईन अली ऐसे दो खिलाड़ी है, जो हमें परेशान कर सकते हैं, खासकर मोईन। क्योंकि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करता है तो हमारे पास चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसके अलावा कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।

लेकिन हमारे पास इतने सारे बाएं हाथ के खिलाड़ी है कि मोईन अली की भूमिका अहम हो सकती है। अगर हम स्पिन गेंदबाजी को देखें तो भारतीय खिलाड़ी स्पिन को बेहतर खेलते हैं, लेकिन मोईन अली खतरनाक साबित हो सकते हैं। साथ ही वह इस टीम के उपकप्तान भी हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...