Skip to main content

ताजा खबर

‘मैदान पर उनकी यह ‘सुपरपावर’ अपनाना चाहता हूं’ – फाफ डु प्लेसिस ने बताया धोनी की कप्तानी का सबसे बड़ा राज

‘मैदान पर उनकी यह ‘सुपरपावर’ अपनाना चाहता हूं’ – फाफ डु प्लेसिस ने बताया धोनी की कप्तानी का सबसे बड़ा राज

Faf du Plessis on MS Dhoni In-Match Instincts and Calm Captaincy (image via getty)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने धोनी के साथ अपने अनुभव के बार में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर किन खूबियों ने एमएस धोनी को क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाया। उन्होंने मैदान पर धोनी की पैनी सूझबूझ को उनकी असली “सुपरपावर” बताया है।

चेन्नई सुपर किंग्स में नौ सीजन के दौरान, डु प्लेसिस का धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में एक लंबा और बेहतरीन रिश्ता रहा। इस दौरान उन्होंने तीन इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीते, और फिर 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाली। आईपीएल के 154 मैचों में 4,773 रन बनाने वाले इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को, दबाव वाले मैचों के दौरान धोनी जैसी बेहतरीन प्लान्स बनाने वाले खिलाड़ी के तौर-तरीकों को बहुत करीब से देखने का मौका मिला।

मैदान पर खेल की बहुत गहरी समझ है इस खिलाड़ी के पास – डु प्लेसिस

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर डु प्लेसिस ने कहा, “मैदान पर खेल की बहुत गहरी समझ है इस खिलाड़ी के पास। वह पहले से बहुत ज्यादा प्लान्स बनाना पसंद नहीं करते और मैच के दौरान अपने इंस्टिंक्ट से फैसले लेना बेहतर समझते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी थी। वह बहुत शांत रहकर खेल और खिलाड़ियों को अच्छे से समझ लेते थे, जैसा कि सब जानते हैं, उनका स्वभाव बहुत ही कंपोज्ड है। मैं उनसे यही खूबी सीखना चाहता हूं और अपनी कप्तानी में इसे अपनाना चाहता हूं।”

क्या आईपीएल 2027 खेलेंगे धोनी?

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कहा है कि आईपीएल 2027 में उनका खेलना उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर से पहले वे अपनी मेडिकल रिपोर्ट देखेंगे, ताकि यह तय कर सकें कि वे एक और सीजन खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं। उन्होंने मजाक में खुद को एक “पुरानी विंटेज गाड़ी” बताया, जिसे सड़क पर स्मूथली चलाने के लिए मैनेजमेंट को खास देखभाल करनी होगी।

यह भी पढ़ें – जहीर खान की लीडरशिप में CSK की नई शुरुआत, माइक हसी समेत 5 कोचिंग सदस्यों की विदाई

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...