Skip to main content

ताजा खबर

“मैच हमारे हाथ में था लेकिन…..”- SKY ने बताया तीसरे टी-20 का हार का कारण, इस प्लेयर को बताया जिम्मेदार

“मैच हमारे हाथ में था लेकिन…..”- SKY ने बताया तीसरे टी-20 का हार का कारण, इस प्लेयर को बताया जिम्मेदार
Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में पहले दो मुकाबले जीते थे, लेकिन तीसरे मैच में मेजबानों को करारी हार का सामना करना पड़ा। एक समय पर लग रहा था कि भारतीय टीम तीसरा मैच भी आसानी से जीत जाएगी, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। वहीं हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था।

कैप्टन सूर्या ने अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या के विकेट को एक तरह से टर्निंग पॉइंट बताया और कहा कि जब तक ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे, तब तक हम मैच में थे। लेकिन इन दोनों का विकेट गिरने के बाद हम मैच में पीछे हो गए।

यह भी पढ़े:- भारत का कप्तान बनने के लिए हार्दिक पांड्या को करना होगा यह काम, पूर्व क्रिकेटर ने दी एडवाइस

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने बताया तीसरे टी-20 का हार का कारण

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “मुझे लगा कि बाद में थोड़ी ओस होगी। मुझे लगता है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच हमारे हाथ में था। इसका श्रेय आदिल रशीद को जाता है, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। यही कारण है कि वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट करने की अनुमति नहीं दी। यही कारण है कि हमारी टीम में कई स्पिनर भी थे।”

SKY ने आगे वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा, “हम हमेशा टी20 मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं। हमें बल्लेबाजी के नजरिए से सीखना होगा। हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा। मुझे यकीन है कि शमी आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वह (वरुण चक्रवर्ती) अभ्यास सत्रों के दौरान वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अनुशासित हैं और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें मैदान पर ये परिणाम मिल रहे हैं।”

तीन मैचों के बाद अब ये टी20 सीरीज 2-1 की स्कोरलाइन पर है। दो मुकाबले बाकी हैं। चौथा मैच पुणे में 31 जनवरी को खेला जाएगा और अंतिम मैच सीरीज का 2 फरवरी को खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...

‘भारत भी तो आयरलैंड से हारा’ – पाकिस्तान क्रिकेट की चौतरफा आलोचनाओं के बीच बोले PCB चीफ मोहसिन नकवी

Mohsin Naqvi Hits Back at Critics, Points to India’s Defeat Against Ireland (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने जनता और मीडिया की...

5 रन देकर लिए 7 विकेट! Chamari Athapaththu ने रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक से रचा इतिहास; श्रीलंका ने इंडोनेशिया को रौंदा

Chamari Athapaththu’s Historic Hat-Trick Powers Sri Lanka to 75-Run Win Over Indonesia (immage via ICC/X) 2 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के...