Skip to main content

ताजा खबर

“मैच रेफरी को बस अपना हाथ उठाकर कहना चाहिए कि उसने गलत किया”- कन्कशन सब्स्टीट्यूट वाले विवाद पर बोले KP

“मैच रेफरी को बस अपना हाथ उठाकर कहना चाहिए कि उसने गलत किया”- कन्कशन सब्स्टीट्यूट वाले विवाद पर बोले KP

Harshit Rana (Photo Source: X)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी-20 के दौरान हुए रविवार को विवादास्पद कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम पर बहस को खत्म करने को कहा है। टीम इंडिया ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यू के रूप में भारत ने हर्षित राणा को मैदान पर उतारा था।

नियम के मुताबिक कन्कशन सब्स्टीट्यूट में लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट होता है, मगर इस मैच में भारत ने बैटिंग ऑलराउंडर की जगह भारत ने एक प्रॉपर तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में अब पीटरसन ने कहा कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ को अपनी गलती माननी चाहिए।

Kevin Pietersen ने कहा, जवागल श्रीनाथ को मांगनी चाहिए

दरअसल शिवम दुबे को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में जेमी ओवरटन की बाउंसर हेलमेट पर लगी थी। नए कन्कशन नियम के तहत भारतीय टीम के फिजियो ने तुरंत उनकी जांच की, हालांकि वह अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए। बाद में, वह दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे और दूसरी पारी में राणा ने कंकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जगह ली। राणा ने 4 ओवर के कोटे में 33 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए।

पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस समय हर जगह कन्कशन सब चर्चा का विषय बना हुआ है और मेरा मानना ​​है कि…यह कभी भी एक जैसा रिप्लेसमेंट नहीं था और मैच रेफरी को बस अपना हाथ उठाकर कहना चाहिए कि उसने गलत किया। इवेंट का हमेशा के लिए अंत हो गया और हम आज शाम एक और शानदार मुकाबले के लिए आगे बढ़ रहे हैं।”

हर्षित राणा ने कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर T20I में डेब्यू किया, वह इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। पिछले मैच में उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि, उन्हें आज खेले जाने वाले पांचवें मैच में प्लेइंग XI में मौका मिलेगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

Hardik Pandya Offers Prayers at Tirupati Balaji with Mahika Sharma Ahead of Team India Return (image via X) रविवार, 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ...