Skip to main content

ताजा खबर

मैच जीतने के बाद पागल हुआ खिलाड़ी, सेलेब्रेशन में अंपायर को दे मारा बल्ला, देखें वायरल वीडियो 

(Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट दुनिया में फुटबाल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। तो वहीं जब खिलाड़ी इसे खेलते हैं, तो उनका उनकी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रहता है। तो वहीं अब ऐसा ही नजारा अब सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

बता दें कि इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जब खिलाड़ी मैच विनिंग शाॅट खेलता है, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। शाॅट खेलने के बाद खिलाड़ी अपना बल्ला हवाल में उछाल देता है और क्रीज पर खुशी के मारे जश्न मनाने लगता है।

लेकिन इस दौरान खिलाड़ी ने जो बल्ला हवा में सेलेब्रेट करते हुए फेंका था, वह क्रीज के दूसरे छोर पर खड़े हुए अंपायर को लग जाता है। अंपायर के बल्ला लगने के बाद वह लंगड़ाने लगता है, तो वहीं लंगड़ाते हुए वह सिक्स लगने का इशारा करता है।

साथ ही मैदान घटी इस विचित्र घटना को देखकर हैरानी के साथ ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि मैदान पर मौजूद दर्शक भी हंसने लगे। साथ ही जैसे यह वीडियो क्रिकेट फैंस के हाथ लगी, तो वे इसे तेजी से शेयर करते हुए रिएक्शन भी देने लगे।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

The batter while celebrating the win in style hurts the umpire. 🤣pic.twitter.com/jbjQpiPg12

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 31, 2024

दूसरी ओर, आपको बता दें कि क्रिकेट खेल जैसे खेल में इंजरी होना एक आम बात है। हालांकि, इस वीडियो में जिस तरह से अंपायर को चोट पहुंची है, वो अपने आप में एक अलग तरह की घटना है। आमतौर पर खिलाड़ी मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए चोटिल होते हैं। जिसमें गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग जैसी इंजरी होना आम बात है। तो वहीं कई बार तेज व घातक गेंदों की वजह से बल्लेबाजों को भी चोटिल होते हुए देखा गया है।

साथ ही कई बार तो ये चोटें इतनी गंभीर होती है कि ना सिर्फ खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ता है, बल्कि कुछ की मौत भी मैदान पर हो गई, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज का नाम प्रमुख है।

আরো ताजा खबर

“मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

Arshdeep Singh apologises to R Ashwin after naming his top five bowlers (image via X) भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों की...

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...