Skip to main content

ताजा खबर

“मैं T20 World Cup में टीम की खामियों को दूर कर…”- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Cameron Green ने दिया बड़ा बयान

Cameron Green (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 6 जून को ओमान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) हाल ही में आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। लीग के पहले हाफ में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही योगदान देकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती स्टेज में गेंदबाजी नहीं करने वाले हैं। जिसके चलते कैमरन ग्रीन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। ग्रीन की मौजूदगी से दोनों ही डिपॉर्टमेंट में टीम को गहराई मिलेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास काफी सारे विकल्प है, जिसके चलते ग्रीन का प्लेइंग 11 में जगह पाना आसान नहीं रहने वाला है। इस बीच कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने टीम में अपने रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैं कई अलग-अलग रोल निभा सकता हूं- Cameron Green

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) का कहना है कि वह टीम में अलग-अलग रोल निभा सकते हैं। और उन्होंने बड़ा दावा किया है कि वह इस टूर्नामेंट में टीम की खामियों को दूर कर सकते हैं। ग्रीन ने The Daily Star पर बात करते हुए बताया,

पिछले कुछ सालों में मैं जिस चीज से अवगत हुआ हूं, वह इसकी खूबसूरती है। टीम में मैं जिस स्थान पर हूं, यह हमेशा एक कंसिस्टेंट स्पॉट नहीं रहा है। लेकिन साथ ही, मैं इसके लिए आभारी भी हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं कई अलग-अलग रोल निभा सकता हूं। मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में मैं खुद को यहीं देखता हूं, मैं शायद टीम में खामियों को दूर कर सकता हूं। 

कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अब तक 8 मैचों में 17.38 के औसत 173.75 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 8.9 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल 2024 में ग्रीन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 31.88 के औसत और 143.26 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं। और 8.62 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...