Skip to main content

ताजा खबर

“मैं CSK के लिए जितना हो सके उतना लंबे…”, संन्यास के बाद आर अश्विन का बड़ा बयान

मैं CSK के लिए जितना हो सके उतना लंबे संन्यास के बाद आर अश्विन का बड़ा बयान

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन भारत पहुंच गए हैं। होमटाउन चेन्नई में उनका गाजे-बाजे के साथ शानदार स्वागत किया गया। देश पहुंचने के बाद अश्विन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एक क्रिकेटर के रूप में उनका करियर खत्म नहीं हुआ है, इसीलिए वह जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करते रहेंगे।

यह भी पढ़े:- VIDEO: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चेन्नई पहुंचे अश्विन, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा

क्रिकेटर के रूप में करियर खत्म नहीं हुआ है- अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने ANI के साथ बातचीत के दौरान कहा,

“मैं CSK के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए। अश्विन का क्रिकेटर के रूप में करियर खत्म नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में STOP बोलने का समय आ गया है।”

बता दें, आईपीएल 2025 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ में खरीदा है। पूरे 9 साल बाद सीएसके में स्पिनर की वापसी हुई है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 121 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 23.70 के औसत और 6.66 की इकॉनमी से 120 विकेट लिए हैं। वह ड्वेन ब्रावो (154) और रवींद्र जडेजा (142) के बाद सीएसके के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज है।

यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था- अश्विन

अश्विन से आगे पूछा गया कि क्या संन्यास की घोषणा करना एक मुश्किल फैसला था, तो उन्होंने बताया कि उनके रिटायरमेंट से लोग इमोशनल है। लेकिन यह उनके लिए एक मुश्किल फैसला नहीं था। वह काफी समय से इसके बारे में सोच रहे थे और ऐलान करने के बाद उन्हें राहत और संतुष्टि मिली है।

“मुश्किल फैसला नहीं है। यह बहुत से लोगों के लिए इमोशनल है। यह इमोशनल होगा, शायद यह उनके अंदर समा जाए। लेकिन मेरे लिए, यह राहत और संतुष्टि की एक बड़ी भावना है…यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था, लेकिन यह बहुत सहज था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और पांचवें दिन इसे स्वीकार कर लिया…”

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...