Skip to main content

ताजा खबर

मैं हंसता भी हूं तो भी लोग डर जाते हैं: अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ अपने लुक को लेकर साजिद खान ने किया खुलासा

मैं हंसता भी हूं तो भी लोग डर जाते हैं: अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ अपने लुक को लेकर साजिद खान ने किया खुलासा

Sajid Khan (PIC SOURCE-X)

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसे 2-1 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साजिद खान की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा भी की।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम दो मुकाबलों में मेजबान ने शानदार वापसी की और टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।

साजिद खान की बात की जाए तो उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके थे और कुल इस सीरीज में शानदार स्पिनर ने 19 विकेट अपने नाम किए थे। सीरीज खत्म होने के बाद साजिद खान से रिपोर्टर ने पूछा कि वो इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी डरा रहे थे। साजिद खान ने इसका जवाब मजाकिया तरीके से दिया।

साजिद खान ने कहा कि, ‘मैं किसी को डराता नहीं हूं लेकिन आप लोग ही ऐसा कहते हैं। भगवान ने मुझे ऐसा लुक दिया है कि जब मैं हंसता हूं तो भी लोग डर जाते हैं। मैं ऊपर वाले को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि हमने यह सीरीज जीती। ऐसा दबाव बिल्कुल नहीं था। मैं वापसी कर रहा था और कुछ लोग थे जिन्होंने मुझे पूरा सपोर्ट किया।’

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है

पाकिस्तान टीम को अब अपना अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का करना है। इस दौरे में इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच मेलबर्न में खेला जाएगा जबकि दूसरा 8 नवंबर को एडिलेड में और तीसरा 10 नवंबर को पर्थ में।

इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज होगी जिसका पहला मैच ब्रिसबेन में, 14 नवंबर को 16 नवंबर को सिडनी में और 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज जीतने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...