Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि साजिद खान फील्डिंग से भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों का जमकर उड़ा रहे हैं मजाक, आप भी देखें वीडियो

Sajid Khan (Pic SOurce-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा।

बता दें कि, पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके। यही नहीं अपनी फील्डिंग से भी साजिद खान ने तमाम फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 5 महत्वपूर्ण रन बचाए।

दरअसल जाहिद महमूद की गेंद पर जेमी स्मिथ ने तगड़ा प्रहार करना चाहा। गेंद भी उनके बल्ले से बेहतरीन तरीके से लगी और हवा में काफी ऊपर तक गई। बाउंड्री लाइन पर खड़े साजिद खान ने पहले गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा लेकिन जब उन्हें लगा कि वो बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं उन्होंने तुरंत गेंद फेंकी। यही नहीं उन्होंने दूसरी बार फिर से कोशिश की और शानदार खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए।

यह रही वीडियो:

A brilliant attempt by Sajid Khan before Zahid Mehmood got his reward with the wicket of Jamie Smith 🌟#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/COy4HxPFex

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 24, 2024

जेमी स्मिथ ने इस मैच में 91 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं न्यूजीलैंड टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ के अलावा बेन डकेट ने 52 रन बनाए जबकि गस एटकिंसन ने 39 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से साजिद खान के अलावा नोमान अली ने तीन विकेट झटके।

अभी तक यह 3 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था जबकि दूसरे को मेजबान ने जीता। खेल के पहले दिन पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी पकड़ बना ली है और अगर इंग्लैंड को यह मैच जीतना है तो उन्हें मेजबान को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा और फिर अपनी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...