Skip to main content

ताजा खबर

“मैं विराट का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन…..”- श्रीलंका सीरीज में कोहली के खराब फॉर्म को लेकर बोले DK

“मैं विराट का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन…..”- श्रीलंका सीरीज में कोहली के खराब फॉर्म को लेकर बोले DK
Dinesh Karthik & Virat Kohli (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने एक छोटा सा ब्रेक लिया था और उसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि वो तीनों मैचों में LBW आउट हुए।

पहला वनडे टाई होने के बाद, श्रीलंका दूसरे और तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ क्रमशः 32 और 110 रन से चौंकाने वाली जीत दर्ज करने में सफल रहा। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन तुरंत ही सुर्खियों में आ गया। ऐसा पहली बार हुआ कि विराट एक सीरीज के तीन मैचों में लगातार LBW आउट हुए और तीनों बार स्पिनर्स के खिलाफ अपना विकेट गंवाया।

Virat Kohli को लेकर Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान

विराट के इस खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। लोग लगातार स्पिनर्स के खिलाफ उनके संघर्ष को लेकर बात कर रहे हैं। आलोचना के बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट का सपोर्ट किया और कहा कि श्रीलंका में बल्लेबाजी करना काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह से कोहली का बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे थे, लेकिन श्रीलंका में परिस्थितियां कभी-कभी एक बल्लेबाज के लिए बहुत कठोर हो सकती हैं।

क्रिकबज के हवाले से दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “इस सीरीज में स्पिन को खेलने के लिए यह एक कठिन पिच रही है, आइए पहले इसे स्वीकार करें। चाहे वो विराट कोहली हों, चाहे रोहित शर्मा हों, या फिर कोई और। लगभग 8 से 30 ओवरों के बीच थोड़ी सेमी न्यू बॉल के साथ, यह कठिन काम रहा है।

इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बहुत अधिक पिचें इस तरह से काम नहीं करती हैं, लेकिन स्पिनरों को खेलने के लिए यह एक कठिन पिच है। मैं यहां विराट कोहली का बचाव नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि स्पिन को खेलना बहुत कठिन था।”

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...