Skip to main content

ताजा खबर

मैं यहां से बाहर निकलकर कल टेस्ट मैच खेल सकता हूं: स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के बाद दिया हैरान कर देने वाला बयान

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं। स्टीव स्मिथ ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए पहले वनडे मैच से पहले उन्होंने जमकर अभ्यास किया था और टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से फिट कर लिया है।

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से भारत में हो रही है और स्टीव स्मिथ को भी मेजबान की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। टीम इंडिया के लिए आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

SEN Radio से पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘मैं तैयार हूं। मैं कल जाकर टेस्ट मैच खेल सकता हूं। फिलहाल मैं खुद को फिट मान रहा हूं। पिछले हफ्ते हमने काफी मेहनत की है और मैंने काफी अच्छे शॉट्स भी खेले। मुझे आने वाली चुनौती के लिए खुद पर पूरा भरोसा है।’

मैं इस समय काफी अच्छी जगह में हूं: स्टीव स्मिथ

बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में स्टीव स्मिथ ने 44 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘पिछले हफ्ते मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी तरह से हुई थी। मैं बल्लेबाजी भी धमाकेदार तरीके से कर रहा हूं और जिस तरीके से मैंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में खेला उससे भी मुझे खुशी महसूस हो रही है।’

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 8 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। स्टीव स्मिथ को एक बार फिर से अपनी टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वहीं अगर पाकिस्तान को इस वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...