
Unmukt Chand (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के अंडर-19 विनिंग कैप्टन उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) USA की ओर से 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए थे। तो वहीं अब उन्होंने इस बात को याद करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
गौरतलब है कि उन्मुक्त साल 2021 में भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह से रिटायर होने के बाद, बेहतर मौकों की तलाश में यूएसए शिफ्ट हो गए थे। क्योंकि उन्हें भारत में लगातार क्रिकेट खेलकर भी सीनियर टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी। तो वहीं जब वह यूएसए शिफ्ट हुए तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को व्यक्त करने का मौका मिला, और यूएसए के लिए खेलते हुए नजर आए।
हालांकि, मार्च में चंद का प्रदर्शन कुछ औसत ही रहा था, जिसकी वजह से वह यूएसए की 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप में टीम में जगह नहीं बना पाए थे, जबकि उनके ही बैच के हरमीत सिंह और मिलिंद कुमार को यूएसए की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने का मौका मिला।
Unmukt Chand की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
बता दें कि यूएसए की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ना खेल पाने को लेकर उन्मुक्त चंद ने क्रिकबज के हवाले से कहा- टीम के लिए वह (टी20 वर्ल्ड कप) ना खेल पाना, कोई आदर्श स्थिति नहीं थी। क्योंकि पर्सनली पिछले तीन वर्षों से यही सपना देखा था। जाहिर है, यह एक बड़ा झटका था, और मुझे इसे स्वीकारने में काफी समय लगा।
उन्मुक्त ने आगे कहा- एक खिलाड़ी के रूप में, भारत में अपने घर में सब कुछ खोने के बाद, इस एक लक्ष्य को प्राप्त करना कभी भी आसान नहीं होता है, जो मुझे पिछले तीन वर्षों से परेशान कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए, यह कठिन है। मैं यह नहीं कहूंगा कि अभी क्या हुआ, लेकिन यह कठिन था। कुछ समय के लिए मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर सका था।
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

