Skip to main content

ताजा खबर

मैं बस यही चाहता हूं कि भारतीय कप्तान…: मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी से पहले इरफान पठान ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर रखा अपना पक्ष

Rohit Sharma and Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से यही चाहते हैं कि वो मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाए। हालांकि इरफान पठान का मानना है कि अगर यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल दूसरी पारी में ओपनिंग करेंगे तो टीम इंडिया के लिए यह बात ज्यादा कारगर साबित होगी।

बता दें कि, रोहित शर्मा का प्रदर्शन अभी तक इस टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। यही नहीं इस समय खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा कि, ‘मैं यही चाहता हूं कि रोहित शर्मा रन बनाए क्योंकि उनके ऊपर काफी दबाव है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और शानदार कप्तान भी हैं। इस समय रोहित अपने फॉर्म में नहीं हैं। मैं यही चाहता हूं की जिस भी बल्लेबाजी क्रम में वो आए उसमें वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाए।’

केएल राहुल को लेकर इरफान पठान ने रखा अपना पक्ष

इरफान पठान ने आगे कहा कि, ‘अगर मैं वहां बैठा होता और यह फैसला लेना होता कि किसी ओपन करना चाहिए तो मैं केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के साथ जाता। केएल राहुल ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छी ओपनिंग की है। वो Sam Kontas और उस्मान ख्वाजा से बेहतर प्रदर्शन इस सीरीज में कर चुके हैं।’

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। टीम ने 333 रन की बढ़त बना ली है। खेल के चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया था।

खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे हैं चौथे टेस्ट को जीतना है तो रोहित शर्मा को बड़ा स्कोर बनाना बेहद ही जरूरी है।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...