Skip to main content

ताजा खबर

“मैं फिजियो को यही बोल रहा था टाइम लगाते रहो और टाइम बर्बाद….”- पंत ने बताई T20WC 2024 फाइनल के इंजरी की कहानी

“मैं फिजियो को यही बोल रहा था टाइम लगाते रहो और टाइम बर्बाद….”- पंत ने बताई T20WC 2024 फाइनल के इंजरी की कहानी

Rishabh Pant (Photo Source : X/Twitter)

स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आखिरकार बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के दौरान अपनी कथित ‘फेक इंजरी’ को लेकर अपना पक्ष रखा है। पंत ने उस रणनीतिक सोच के बारे में खुलकर बात की जिससे भारत अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में मदद मिली।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका की को हराकर 11 साल बाद ICC खिताब जीता और 2007 के बाद अपना दूसरा T20 विश्व कप जीता। हालांकि भारत ने पूरा टूर्नामेंट बेहतरीन तरीके से खेला, लेकिन फाइनल में वे एक समय दबाव में थे। दक्षिण अफ्रीका ने बीच के ओवर में खेल को पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया था और T20 विश्व कप 2024 का फाइनल जीतने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

ऋषभ पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में की थी जीत की एक्टिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टार्गेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम को एक समय 30 गेंद पर 30 रन चाहिए थे। उस दौरान ऋषभ पंत ने इंजरी का बहाना करके गेम को स्लो कर दिया था और इसके बाद मैच का पूरा नतीजा ही पलट गया। वहां से साउथ अफ्रीका का मोमेंटम टूट गया और वो टार्गेट को चेज नहीं कर पाए।

ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने इंजरी का बहाना बनाया था। पंत ने कहा कि, अचानक से मोमेंटम शिफ्ट हो गया था। 2-3 ओवर में काफी ज्यादा रन आ गए थे। मैं सोचने लगा कि ऐसा मोमेंट कब आएगा कि आप वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे हो। मैं फिजियो को यही बोल रहा था टाइम लगाते रहो और टाइम बरबाद करते रहो। उन्होंने पूछा कि घुटना ठीक है।

मैंने कहा कि भइया बस एक्टिंग कर रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा कि इस तरह की ट्रिक हर बार काम करती है लेकिन कभी-कभार काम कर जाती है और अगर वर्ल्ड कप फाइनल जैसे मोमेंट में ये काम कर जाए तो इससे ज्यादा और क्या चाहिए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रोहित शर्मा ने कपिल शर्मा के शो में कहा था कि फाइनल मैच में ऋषभ पंत ने जो इंजरी का नाटक किया था उससे टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और अब पंत ने भी उस बात को स्वीकार कर लिया है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर...

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...