Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X)
Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट सीवर ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने आगे क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। ब्रंट नहीं चाहती हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो। बता दें कि 5 जुलाई को महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच, लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया।

इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 151 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसे कंगारूओं ने बल्लेबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया, और 7वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया। हालांकि, इस हार के बाद भी इंग्लैंड की दिग्गज ऑलराउंडर ने भविष्य में टीम के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है।

नट सीवर ब्रंट की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद, नट सीवर ब्रंट ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो। मुझे तो यह भी नहीं पता कि अगला वर्ल्ड कप कब है, इसलिए मैंने इस बारे में अभी तक कुछ सोचा भी नहीं है। जाहिर है, परिवार ही सब कुछ है। परिवार, टीम और सपोर्टर्स से जो सपोर्ट मिलता है, वह बहुत मायने रखता है। शायद इसीलिए भावनाएं इतनी ज़्यादा हैं।”

ब्रंट ने आगे कहा- “वर्ल्ड कप के दौरान चोट से उबरने की कोशिश करना आसान नहीं था। मैं हमेशा टीम के साथ पॉजिटिव रहने की कोशिश करती रही और यह जाहिर नहीं होने दिया कि मैं कैसा महसूस कर रही हूँ। उन मैचों को मिस करना बहुत मुश्किल था। मैंने बस वापसी करते समय टीम के काम में कोई रुकावट न आए, इसके लिए हर संभव कोशिश की। उस सेमीफाइनल में वापसी करके और वैसा ही प्रदर्शन दोहराकर मुझे खुद भी हैरानी हुई। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं ऐसा कर पाई।”

আরো ताजा खबर

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 3rd T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नॉटिंघम...

Women’s T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज

Top 3 highest wicket-takers in the ICC Women’s T20 World Cup 2026 (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को...