Skip to main content

ताजा खबर

“मैं दोनों टीमों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा, लेकिन भारत के लिए….”- IND vs PAK से पहले सचिन तेंदुलकर का मैसेज

Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जो पांच भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैचों का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने रविवार को होने वाले महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए एक खास संदेश साझा किया है। वनडे और टेस्ट में भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में टॉप रन-स्कोरर तेंदुलकर ने दोनों टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है। तेंदुलकर ने कहा कि 50 ओवर और 20 ओवर के वर्ल्ड कप में उनके सभी मुकाबले रोमांचक और उत्साहजनक रहे हैं।

टीम इंडिया की बात करें तो आयरलैंड के खिलाफ आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल करने के बाद उनका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि अपनी सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर सह-मेजबान और वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले यूएसए से मिली हार के सदमे से बाहर आए। यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया था। ऐसे में पाकिस्तान पर भारी दबाव होगा।

भारत और पाकिस्तान मैच से टीम इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर का स्पेशल मैसेज

न्यूयॉर्क में डीपी वर्ल्ड इवेंट के कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही बड़ा और रोमांचक मुकाबला रहा है। मेरा पहला विश्व कप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में उनके खिलाफ था। हमने उनके खिलाफ जितने भी विश्व कप मैच खेले हैं, वे सभी रोमांचक और कड़े मुकाबले वाले रहे हैं, जिनका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया है।

2007 से 2022 तक के टी20 विश्व कप की बात करें, तो ये सभी मैच कड़े और रोमांचक रहे हैं। मैं दोनों टीमों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। हालांकि, मेरी शुभकामनाएं भारत के लिए थोड़ी अधिक होंगी।”

सचिन ने रवि शास्त्री के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में बच्चों को क्रिकेट किट बांटी और खेल से जुड़े अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। सचिन ने अपने बचपन के दिनों और उस दिन को भी याद किया जब उन्हें अपने प्रायोजक द्वारा पहली किट मिली थी। ICC T20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो दोनों एशियाई टीमें सात बार आमने-सामने हुई हैं और इनमें से 6 बार मुकाबला भारत ने जीता है। एक बार पाकिस्तान को जीत मिली थी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...