
पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर आर श्रीजेश जल्द ही अब एक नए भूमिका में नजर आएंगे। श्रीजेश जब जूनियर टीम के कोच के रूप में करियर की नई पारी का आगाज करेंगे। इसी बीच श्रीजेश ने हाल ही में बताया कि, जब वो एक कोच के तौर पर अपने करियर का आगाज करेंगे तो उनके आदर्श भारतीय क्रिकेट की दीवार रहे राहुल द्रविड़ होंगे। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला।
ओलंपिक कांस्य पदक के साथ अपने सुनहरे करियर को खत्म करने वाले हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम का कोच बनाने की पेशकश की है। हालांकि अभी इस पर श्रीजेश की ओर से किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Rahul Dravid के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं PR Sreejesh
श्रीजेश ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा कि, ”मैं कोचिंग की शुरुआत जूनियर स्तर से करना चाहता हूं जैसा राहुल द्रविड़ ने किया था।” उन्होंने कहा, ”ऐसे में आपके पास खिलाड़ियों के एक समूह को विकसित करने का मौका होगा, जब वे सीनियर टीम में आएंगे तो वे आपको समझेंगे और आपको उनके बारे में पता होगा।”
भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने से पहले द्रविड़ ने लंबे समय तक अंडर-19, नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) और भारत ए टीम को कोचिंग दी थी। अपने समय के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे द्रविड़ की देखरेख में भारतीय टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में खिताब जीता था।
इस 36 साल के खिलाड़ी ने कहा, “अगर मैं इस साल या अगले साल कोच के तौर पर काम शुरू करता हूं तो अगले साल 2025 में जूनियर वर्ल्ड कप है, इसके दो साल बाद सीनियर टीम वर्ल्ड कप खेल रही होगी। इसके दो साल बाद फिर से जूनियर विश्व कप होगा, ऐसे में 2028 तक हमारे पास 20 से 40 खिलाड़ियों का समूह होगा।”
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की 3 सबसे बड़ी रिकॉर्डतोड़ साझेदारियां
‘रोहित की लैगेसी को कैरी करना मुश्किल होगा’ टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्या को लेकर इरफान पठान का बोल्ड बयान
3 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026: चहल ने USA मैच के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI, ईशान किशन को किया बाहर!

