Skip to main content

ताजा खबर

“मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता”- RO-KO के टेस्ट फ्यूचर को लेकर बोले गंभीर

मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता- RO-KO के टेस्ट फ्यूचर को लेकर बोले गंभीर

Virat Kohli, Rohit Sharma & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (2024-25) में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का फॉर्म बेहद साधारण रहा था। रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को देखते हुए कहा जा रहा है कि अब उन्हें शायद भारत के लिए कभी टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। रोहित ने तो अपनी खराब फॉर्म के चलते सिडनी टेस्ट में भी खुद को बाहर कर लिया था, लेकिन विराट कोहली इस टेस्ट मैच में खेले और वह एक बार फिर फ्लॉप हुए।

भारत को अब जून में अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेलनी है। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों का सिलेक्शन किस आधार पर होती है यह देखने वाली बात है। दरअसल, यह दोनों प्लेयर्स डोमेस्टिक क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं लेते हैं, जहां परफॉर्म कर वह टीम में जगह बना सके। ऐसे में जब हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। विराट और रोहित ने कई सालों से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है।

Gautam Gambhir ने Virat Kohli और Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

सिडनी टेस्ट की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि, “मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है, उनमें भूख और कमिटमेंट्स हैं। उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

गंभीर ने कहा, “मैं हमेशा चाहूंगा कि सभी लोग घरेलू क्रिकेट खेलें। और सभी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। उनमें से कोई भी उपलब्ध नहीं है और लाल गेंद क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है, सभी को खेलना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको कभी भी इच्छा अनुसार रिजल्ड नहीं मिलेंगे।”

भारत को अगले डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ जून में होनी वाली टेस्ट सीरीज से करनी है। यानी करीब पांच-छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को टेस्ट प्रारूप में कोई मुकाबला नहीं खेलना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...