Skip to main content

ताजा खबर

“मैं कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा, मेरा शरीर भी अब…”- आंद्रे रसेल ने दिया चौंकाने वाला बयान

Andre Russell (Photo Source: X/Twitter)

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल दुनिया भर के टी20 लीगों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। रसेल ने अपने करियर में ज्यादा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला हैं। रसेल ने 2007 में डेब्यू किया था, और अब तक सिर्फ 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

आंद्रे रसेल ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। रसेल का कहना है कि वह रेड बॉल क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं, और वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं।

रेड बॉल क्रिकेट मेरा पसंदीदा नहीं है- रसेल

आंद्रे रसेल ने ब्रिटेन पीए न्यूज एंजेसी पर बात करते हुए बताया,

रेड बॉल क्रिकेट मेरा पसंदीदा नहीं है मुझे नहीं लगता कि मेरा शरीर टेस्ट क्रिकेट के साथ तालमेल बिठा पाएगा। लेकिन इस समय टीम में जो लोग हैं वे काफी फिट है और चुनौती स्वीकार कर रहे हैं।

रसेल ने आगे इस बात पर भी जोर दिया था दुनिया भर में काफी सारी टी20 लीग आयोजित होने के चलते खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मंच आता है तो युवा प्लेयर्स इसको खेलने में खुश होंगे।

मुझे नहीं लगता कि यह पैसे से संबंधित है, और न ही पैसा मुद्दा है। दुनिया भर में टी20 और लीगों की संख्या के आधार पर, मुझे लगता है कि बहुत से खिलाड़ियों को टेस्ट खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब तक आप अपने देश के बाहर कॉन्ट्रैक्ट से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, मुझे लगता है कि वे उस अवसर का लाभ उठाएंगे लेकिन हर कोई बड़े मंच पर खेलना चाहता है। इसलिए, अगर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मंच आता है, तो मुझे पता है कि युवा प्लेयर्स इसको खेलने में खुश होंगे। 

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...