Skip to main content

ताजा खबर

मैं और Marcus Trescothick ब्रेंडन मैकुलम के प्रति हमारे दृष्टिकोण में काफी समान हैं: हैरी ब्रूक

मैं और Marcus Trescothick ब्रेंडन मैकुलम के प्रति हमारे दृष्टिकोण में काफी समान हैं हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

हाल में इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैकलुम को, टीम का नया व्हाइट बाॅल कोच भी नियुक्त किया गया है। हालांकि, इंग्लैंड टीम में वह यह जिम्मेदारी जनवरी 2025 से संभालेंगे और जोस बटलर के साथ मिलकर काम करेंगे।

हालांकि, अब मैकुलम की अनुपस्थिति में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने Marcus Trescothick को इंग्लैंड का व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अंतिरम कोच नियुक्त किया है, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान टीम के साथ मौजूद हैं।

तो वहीं इस सीरीज से पहले लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में इंग्लैंड के कप्तान, जोस बटलर पिंडली की चोट से अभी तक पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। बटलर की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान हरफनमौला हैरी ब्रूक को सौंपी गई है। दूसरी ओर, अब ब्रूक ने टीम के नए अंतरिम कोच Marcus Trescothick को लेकर कहा है कि उनका और मेरा नजरिया ब्रेंडन मैकुलम के प्रति काफी समान है।

हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा- मुझे लगता है कि किसी पाॅइंट पर यह सब एक में मिल जाएगा। यह सब काफी हद तक समान रूप से खेला जाने वाला है। हम खेल को जिस भी तरीके से खेलना चाहते हैं, उस पर हमारे समान सिद्धांत होंगे, बैज (ब्रेंडन मैकुलम) के कार्यभार संभालने से पहले ही इसे टीम के सामने रखने की कोशिश की जाएगी।

हैरी ने आगे कहा- मैंने उनसे (मैकुलम) ज्यादा बात नहीं की है। उन्होंने इसे मुझ पर और ट्रेस (Marcus Trescothick) पर छोड़ दिया है, लेकिन मेरा और ट्रेस का नजरिया ब्रेंडन मैकुलम के प्रति काफी समान हैं। हम वहां जाकर, मैच खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। विकेट लेने की कोशिश करना चाहते हैं। मैदान पर जितना हो सके खेल को प्रभावित करने की कोशिश करना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...