Skip to main content

ताजा खबर

मैं एमएस धोनी सर की वजह से CSK में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं: कमलेश नगरकोटी 

मैं एमएस धोनी सर की वजह से CSK में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं कमलेश नगरकोटी

Kamlesh Nagarkoti and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

युवा भारतीय तेज गेंदबाज कमलेश नगरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) को आईपीएल 2024 में अनसोल्ड रह गए थे। हालांकि, पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गेंदबाज को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख के रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था। तो वहीं अब उन्होंने सीएसके में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि साल 2018 में हुए अंडर- 19 वर्ल्ड कप में लगातार 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने की वजह से नगरकोटी सुर्खियों में आए थे। तो वहीं इस सीजन युवा खिलाड़ी की गेंदबाजी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में भी अहम योगदान दिया था।

इसके बाद आईपीएल 2018 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने युवा गेंदबाज को 3.20 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, नगरकोटी का इंजरी ने साथ नहीं छोड़ा और वह ज्यादा टूर्नामेंट नहीं खेल पाए।

खबर लिखे जाने तक उन्होंने सिर्फ 12 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज पांच विकेट हासिल किए हैं। आखिरी बार वह मार्च 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, अब आईपीएल के 18वें सीजन में वह सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Kamlesh Nagarkoti ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ चर्चा करते हुए कमलेश नगरकोटी ने कहा- मैं काफी समय से इसका इंतजार कर रहा था। मैं आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर मौका मिला है। मैं फिर से वहीं वापस आ गया हूं, जहां मैं हमेशा से रहना चाहता था।

नगरकोटी ने आगे कहा- मैं सीएसके में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं और ऐसा महेंद्र सिंह धोनी सर की वजह से है। खेल के ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ या उनके नेतृत्व में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...