Skip to main content

ताजा खबर

“मैं इसे पूरा करूंगा और वापस आऊंगा”- कपिल देव के रिहैब वाले बयान पर बोले कांबली

Sachin Tendulkar & Vinod Kambli (Photo Source: X)

हाल ही में रमाकांत आचरेकर के मेमोरियल इवेंट पर विनोद कांबली की खराब हालत देखकर फैंस बुरी तरह टूट चुके थे, उससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बीमारी के चलते बेहोश हो गए थे। कांबली की यह हालत देख 1983 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों ने उनकी मदद करने का फैसला किया।कपिल ने उन्हें 15वीं बार रिहैब कराने की मदद का ऑफर दिया जिसे कांबली ने स्वीकार कर लिया है।

विनोद कांबली ने इसका खुलासा हाल ही में किया और सचिन संग अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की। कपिल एंड कंपनी ने कांबली को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद की पेशकश इसी शर्त पर की थी जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज उसके लिए जरूरी उपाय करने और रिहैब में जाने के लिए तैयार हो।

कांबली ने कुछ समय पहले बताया था कि उनका आय का एकमात्र स्रोत बीसीसीआई की पेंशन है, जो 30,000 प्रति माह है। वहीं इसी बीच विक्की लालवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जब कांबली से उनकी मौजूदा वित्तीय स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “बुरी स्थिति है।”

सचिन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले विनोद कांबली

पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही में कहा, “लेकिन जिस तरह से मेरी पत्नी ने सब कुछ संभाला है, उसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं। [सुनील] गावस्कर ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी (कपिल देव के प्रस्ताव पर)। निश्चित रूप से, मुझे (रिहैब में जाने में) कोई हिचकिचाहट नहीं है, क्योंकि जब तक मेरा परिवार मेरे साथ है, मुझे किसी भी चीज या किसी से डर नहीं है। मैं इसे पूरा करूंगा और वापस आऊंगा। मैं वापस आऊंगा।”

विनोद कांबली ने 2009 में सचिन तेंदुलकर को लेकर एक विवादित बयान दिया था कि उनके दोस्त ने उनकी पर्याप्त मदद नहीं की। बताया जाता है कि इसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। मगर इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अब उनके सचिन के साथ रिश्ते काफी सही है।

अपने पुराने बयान को लेकर कांबली ने कहा कि वह काफी निराश थे, जिस वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया। उन्हें लगा कि सचिन की ओर से उन्हें उतनी मदद नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। इसके अलावा कांबली ने यह भी खुलासा किया कि 2013 में सचिन ने उन्हें दो सर्जरी के लिए पैसे दिए थे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...