Skip to main content

ताजा खबर

“मैं इंटेंट से समझौता नहीं करना चाहता…मिडिल ओवर्स में हमारी बल्लेबाजी”- दूसरा वनडे हारने के बाद बल्लेबाजों पर फूटा रोहित का गुस्सा

“मैं इंटेंट से समझौता नहीं करना चाहता…मिडिल ओवर्स में हमारी बल्लेबाजी”- दूसरा वनडे हारने के बाद बल्लेबाजों पर फूटा रोहित का गुस्सा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान श्रीलंका ने कोलंबो के मैदान पर 240/9 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत की टीम 42.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। रोहित (44 गेंदों में 64) के अर्धशतक के दम पर भारत को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उसके बावजूद जीत की दहलीज पार नहीं हुई।

इस मैच में श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर छह विकेट हासिल किए। वहीं मैच हारने के बाद रोहित का दर्द छलका है इसके साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को नसीहत भी दी है। कप्तान ने बताया कि इस मैच में खिलाड़ियों से कहां चूक हुई और उन्हें आने वाले मैचों में कहां सुधार करने की जरूरत है।

कप्तान रोहित ने हार के लिए बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ”मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसकी वजह से मैं 64 रन जोड़ पाया। जब मैं इस तरह से बल्लेबाजी करता हूं तो काफी जोखिम उठाना पड़ता है। अगर आप लाइन पार नहीं करते हैं तो हमेशा निराश महसूस करते हैं। मैं इंटेंट से समझौता नहीं करना चाहता। हम इस पिच की नेचर को समझते हैं। मिडिल ओवर्स में यह कठिन हो जाती है। आपको पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करनी होगी। हम इसपर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहते कि कैसा खेले। लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी के बारे में चर्चा होगी।”

दूसरे वनडे मैच में रोहित ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल (33) के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई, विराट कोहली (14) और श्रेयस अय्यर (7) का बल्ला नहीं चला। शिवम दुबे और केएल राहुल तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

भारत ने अपने छह विकेट महज 50 रन जोड़कर गंवा दिए। इसके बाद अक्षर पटेल (44) ने वॉशिगंटन सुंदर (15) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। अक्षर 34वें ओवर में पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने टिक नहीं पाया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (7 अगस्त) को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...