Skip to main content

ताजा खबर

“मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं”- टीम इंडिया के लिए बड़ी गुड न्यूज, KL Rahul हुए पूरी तरह से फिट

KL Rahul (Photo Source: X)

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 के शुरुआती टेस्ट से पहले, टीम इंडिया के प्लेयर्स लगातार चोट लग रही है, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। सबसे पहले वाका स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान सरफराज खान और केएल राहुल की कोहनी में चोट लगी थी। बाद में, शुभमन गिल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया और वो पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

इस बीच, टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, चोट लगने के बाद केएल राहुल फिर से मैदान पर लौट आए हैं। 15 नवंबर को भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की ऊपर उठती हुई गेंद से राहुल के कोहनी में चोट लगी थी। मेडिकल टीम द्वारा चेक अप के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने रविवार सुबह भारत के ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगभग तीन घंटे वर्क आउट किया।

RevSportz के मुताबिक राहुल ने सेंटर विकेट पर एक घंटे से अधिक बल्लेबाज की और सहज दिखे। राहुल ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और भारत के अन्य गेंदबाजों का सामना किया। सेंटर विकेट पर लंबा समय बिताने के बाद राहुल आराम करने की बजाय सीधे नेट्स पर चले गए। नेट्स पर उन्होंने नई और पुरानी दोनों गेंदों से लंबा अभ्यास किया।

चोट से वापसी करने के बाद KL Rahul ने कही बड़ी बात

After being hit on his elbow on Day 1 of the match simulation, KL Rahul has recovered and is raring to go 👌👌#TeamIndia | #AUSvIND | @klrahul pic.twitter.com/FhVDSNk8tv

— BCCI (@BCCI) November 17, 2024

भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दौरान कर्नाटक के बल्लेबाज ने यशस्वी जयसवाल के साथ पारी की शुरुआत की। कोहनी पर चोट के बाद जब केएल राहुल अभ्यास सत्र में लौटे तो वह अब पूरी तरह से फिट देख रहे थे, लेकिन बल्लेबाजी में वो लय में नहीं दिख रहे थे। गिल केउंगली में फ्रैक्चर के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं ऐसे में पहले टेस्ट के लिए केएल राहुल का फिट होना बेहद जरूरी हो गया है।

वहीं चोटिल होने के बाद जब केएल राहुल ने मैदान पर वापसी की तो उन्होंने कहा कि, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने बल्लेबाजी की। मैं पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार हो रहा हूं। मुझे तैयारी करने के लिए बहुत काफी टाइम मिला है और मैं इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित हूं।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...