
कराची में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि इस वक्त उनकी प्राथमिकता कप्तानी की चाहत के बजाय पाकिस्तान के लिए मैच जीतना है। दरअसल बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का T20I कप्तान नियुक्त किया गया था। इसी बीच अफरीदी ने इस बात पर जोर देते हुए बताया है कि कप्तानी मेरे हाथ में नहीं हैं, अच्छा प्रदर्शन करना मेरे हाथ में हैं।
शाहीन अफरीदी ने कप्तानी विवाद को लेकर दिया बड़ा बयान (Shaheen Afridi Captaincy)
खेल शेल पर शाहीन अफरीदी से जब कप्तानी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सबसे पहले आता है पाकिस्तान, फिर आती है मेरी टीम और फिर सबसे आखिरी में मैं खुद। मैं बीते हुए टाइम के बारे में ज्यादा सोचता ही नहीं हूं, मेरा काम है कि मैं वर्तमान में बना रहूं। अगर आपका वर्तमान अच्छा होता है, तो आप फ्यूचर के लिए पूरी तरह से तैयार रह सकते हो। कप्तानी मेरे हाथ में नहीं है।
शाहीन ने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी अपने करियर में कप्तानी के लिए क्रिकेट नहीं खेला है, मैं पूरी ईमानदारी से बस पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं, जो मैं करूंगा।’ अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी थी। वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले शाहीन से कप्तानी लेकर वापस बाबर को दे दी गई थी।
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम लीग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कई तरह की खबरें आईं, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान की टीम गुटों में बंट गई थी। शाहीन और कप्तान बाबर में भी काफी ज्यादा मनमुटाव था। शाहीन को लेकर यह भी खबर आई थी कि उन्होंने सपोर्ट स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी। वहीं ODI वर्ल्ड कप 2023 में भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

