Skip to main content

ताजा खबर

‘मैंने उसे मैसेज किया और बधाई दी’ टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में Gautam Gambhir की नियुक्ति पर चंद्रकांत पंडित

Chandrakant Pandit and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनने पर चंद्रकांत पंडित गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बधाई देते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल में गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच BCCI सचिव जय शाह द्वारा नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि चंद्रकांत पंडित और गौतम गंभीर की जोड़ी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए काम कर चुकी है। पंडित जहां टीम के हेड कोच, तो गंभीर मेंटर की भूमिका में काम कर रहे थे।

तो वहीं दोनों की लीडरशिप में टीम ने पहली बार आईपीएल इतिहास में पाॅइंट्स टेबल को ना सिर्फ पहले नंबर पर खत्म किया, बल्कि टूर्नामेंट को तीसरी बार जीतकर अपने नाम भी किया। तो वहीं इससे पहले केकेआर को साल 2012 और 2014 में गंभीर ने ही अपनी कप्तानी में दो बार चैंपियन बनाया था।

चंद्रकांत पंडित ने दी गौतम गंभीर को बधाई

बता दें कि हाल में ही न्यूज18 के साथ इंटरव्यू में चंद्रकांत पंडित ने कहा- कल मैंने उन्हें मैसेज किया और बधाई दी। यह एक प्रतिष्ठित नौकरी और एक प्रतिष्ठित भूमिका है जिसे वह हमारे देश के लिए निभाने जा रहे हैं। जाहिर है, मुझे उसे मैसेज करके बहुत खुशी हुई, उसने भी मुझे वापस मैसेज किया और शुक्रिया कहा।

पंडित ने आगे केकेआर में गंभीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा- फ्रेंचाइजी में हमारे बीच अच्छा तालमेल था, हम टीम की रणनीतियों पर चर्चा करते थे और बेहतर संयोजन हासिल करने के लिए कप्तान के साथ योजना बनाते थे। जाहिर है, अब हम एक-दूसरे के बीच हुए बातचीत को मिस करेंगे।

गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने से हम बेहद उत्साहित हैं। मुझे यकीन है कि वह शानदार काम करेगा, जैसा कि वह पिछले कुछ वर्षों से कर रहा है। वह वर्षों से केकेआर की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं।

उन्होंने भारत को 2007 (टी20) और 2011 (वनडे) में विश्व कप जिताने में भी बड़ी भूमिका निभाई। उनके पास काफी अनुभव है और वह निश्चित रूप से सही विकल्प हैं। मैं BCCI के लिए वास्तव में खुश हूं।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...